प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आंचलिक एवं स्थानीय गैर अधिमान्य पत्रकारगणों को कोरोना वारियर्स का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर तराना प्रेस क्लब तराना सौंपा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन
( मुंह पर काला माक्स एवं हाथ पर काली पट्टी बांधकर जताया अपना विरोध )
उज्जैन /तराना :- पूरे मध्यप्रदेश में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आंचलिक एवं स्थानीय गैर अधिमान्य पत्रकारगणों को कोरोना वारियर्स का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है वहीं इस मांग को को लेकर पूरे प्रदेश में पत्रकारों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर अपना विरोध प्रदर्शन किया इसी कड़ी में सोमवार को तराना में भी तराना प्रेस क्लब तराना द्वार मुंह पर काला माक्स बांध एवं हाथ पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम एकता जायसवाल को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि इस वैश्विक महामारी कोरोना ने सम्पूर्ण भारत देश में हाहाकार मचा रखा है ऐसे में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगणों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर देश के अंदर अराजकता और डर का माहौल पैदा ना हो इस हेतु सकारात्मक खबरों का प्रकाशन किया जा रहा है तथा जहां भी मीडिया की आवश्यकता हो उनके द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का कार्य किया जा रहा है प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा निश्चित रूप से मीडिया जगत का ध्यान रखते हुए अधिमान्य प्राप्त पत्रकारगणों को कोरोना वारियर्स का दर्जा दिया है किंतु जमीनी स्तर पर काम करने वाले आंचलिक एवं स्थानीय पत्रकारों को इस योजना से वंचित रखा गया है जबकि वास्तविक स्थिति में आंचलिक एवं स्थानीय पत्रकार ही लोगों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं ज्ञात हो कि स्थानीय एवं आंचलिक पत्रकारों के द्वारा ही वास्तविक रूप में कोरोना वारियर्स की भूमिका निभाई जा रही है अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना काल के दौरान स्थानीय आंचलिक एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर किए जा रहे खबरों के प्रकाशन को देखते हुए तराना प्रेस क्लब तराना यह मांग करता है की आंचलिक एवं स्थानीय पत्रकारगणों को भी कोरोना वारियर्स का दर्जा दिया जावे एवं यह भी बताया गया कि यदि आंचलिक एवं गैर अधिमान्य पत्रकारगणों को समय रहते कोरोना वारियर्स का दर्जा नहीं दिया गया तो तराना प्रेस क्लब तराना द्वारा क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन देने में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार किशन जोशी , नानावटी प्रजापति , कल्याण सिंह तोमर , नईम आफ़ताब , सैय्यद नियामत अली , पीयूष कलोशिया , विशाल बोड़ाना , ध्रुव जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे उक्त जानकारी तराना प्रेस क्लब तराना सचिव सैय्यद नियामत अली द्वारा दी गई। जिला ब्यूरो उज्जैन से विशाल जैन की रिपोर्ट✍️
