संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा रोको टोको अभियान के साथ स्थानीय लोगों को वितरित किए मास्क
संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों को अपनाने की दी गई समझाएं
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने चारों तरफ कोहराम मचा रखा है इसके बचाव हेतु शासन प्रशासन से लेकर समाजसेवी संस्थाएं भी लोगों को इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय बताकर जागरूक कर रही है कैमोर नगर में संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा भी रोको टोको अभियान के साथ स्थानीय नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों को अपनाने की समझाइश दी जा रही है
- आज संपूर्ण भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा है कोई भी शहर गांव इससे अछूता नहीं है जिसके बचाव हेतु शासन प्रशासन व समाजसेवी संस्थाएं लोगों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ जागरूक कर कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं विगत दिवस कैमोर के समीप ग्राम खलवारा गांव में संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा रोको टोको अभियान के साथ स्थानीय लोगों को मास्क वितरण करते हुए आपस में दो गज की दूरी बनाए रखने तथा साबुन से हाथ धुलने व सैनिटाइज का उपयोग करने के साथ-साथ घर से बाहर ना निकलने की समझाइश दी जा रही है इस मौके पर संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप कैमोर के सचिव भूपेंद्र सिंह बागरी गणेश विश्वकर्मा शरद सोनी कुलदीप मिश्रा सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे गौरतलब है कि बीते वर्ष भी कोरोना महामारी में संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप कैमोर द्वारा अनेकों जरूरतमंद लोगों के लिए अनाज के साथ-साथ भोजन का वितरण भी किया गया था
*रिपोर्ट राजेश कुमार तिवारी एवं सुनील सिंगोते*
