वाराणसी। महुवारिया लोहता में पानी टंकी के पास बुधवार दिनांक 14 अगस्त को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा विवादित भूमि आराजी नं० 179 पर ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए खम्भा खड़ा करने लगे जिसकी जानकारी मिलते ही जमीन मालिक मौके पर पहुंचे और कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाते हुए खम्भा न लगाने के लिए कहा परन्तु विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कोर्ट के आदेश को अनदेखा करते हुए उक्त भूमि पर जबरदस्ती खम्भा स्थापित कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि जनपद वाराणसी के सदर तहसील के अंतर्गत ग्राम लोहता के मोहल्ला अलावल महुवारिया में पानी टंकी के पास आराजी नं० 179 स्थित है जिसका वर्षों से न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है एवं कोर्ट द्वारा यथास्थिति बनाये का आदेश भी है। विद्युत विभाग द्वारा कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए पूर्व में भी विवादित भूमि पर जबरदस्ती चबूतरा बना कर एक ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जा चुका है। विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी आराजी नं० 179 के मालिक नुरुल हसन, जावेद हसन, परवेज हसन व मेंहदी हसन पुत्रगण स्वर्गीय समीउल्लाह उर्फ सोमारू व अजीमुल्लाह उर्फ बफाती आदि को यह बताने में असमर्थ है कि कोर्ट का स्टे आर्डर रहते हुए किस अधिकारी के आदेश पर उक्त विवादित भूमि पर ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है।
ज़ियाउल हसन अंसारी, मण्डल ब्यूरो वाराणसी आजमगढ़ मण्डल