नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
आउटसोर्सिंग कम्पनी के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल
हजारीबाग:बुधवार को सीसीएल हजारीबाग एरिया के तापिन नॉर्थ कोलियरी में मजदूरों ने आउटसोर्सिंग कम्पनी के खिलाफ विरोध जताया। मजदूरों ने कहा की कम्पनी हमलोग के साथ शोषण करती है। किसी भी तरह की कोई बात होती है तो कम्पनी के अधिकारी निकाल देने की धमकी देते हैं।मजदूरों ने बताया की बुधवार को भारत बंद का हम मजदूरों द्वारा समर्थन किया जा रहा था लेकिन कम्पनी लगातार काम करने को लेकर दबाव बना रही थी। वहीं के रैय्यत ग्रामीणों ने बताया की हमारी जमीन पर कम्पनी काम कर रही है कोयला निकाल रही है लेकिन हमारे साथ ही बुरा बर्ताव किया जाता है। कम्पनी में काम कर रहे मजदूरों का कहना है की आउटसोर्सिंग कम्पनी आकेएस में मजदूरों पर कम समय में अधिक काम करने का दबाव रहता है। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो कम्पनी को बस काम से मतलब है। वहीं कई मजदूरों ने बताया कि समय-समय पर वेतन भुगतान भी हम लोगों को नहीं होता है आउटसोर्सिंग कंपनी में जो गाड़ियां है वह भी सही कंडीशन में नहीं है।मजदूरों का कहना है कि इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी तथा सीसीएल के अन्य अधिकारियों से कई बार वार्ता हुई है लेकिन इसका कभी भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है और कम्पनी के सभी अधिकारी मजदूरों के साथ अड़ियल रवैया अपनाते हैं। वही इस संबंध में कम्पनी का पक्ष जानने के लिए कम्पनी के अधिकारी तिवारी जी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और ना ही आउटसोर्सिंग कम्पनी के किसी अन्य अधिकारी ने किसी तरह का कोई जवाब दिया। सीसीएल प्रबंधन को आउटसोर्सिंग कम्पनी और मजदूरों के बीच एक सकारात्मक वार्ता कर के इस विषय पर विराम लगाना चाहिए।