नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारक महिलायों के खाता में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पैसा हजारीबाग जिला में नहीं डाला गया। वहीं हजारीबाग छोड़ने जिलों में पैसा डाला गया।
हजारीबाग: झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी महिलाएं जिनका इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता था । इस योजना में दिए हैं। जिनका प्रथम किस्त प्राप्त नहीं हो पाया है । या डाला नहीं गया है । सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय हजारीबाग से जाकर मिले। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक हजारीबाग द्वारा मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय हजारीबाग से वार्तालाप किया गया । हजारीबाग छोड़ अन्य जिलों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारकों के अकाउंट में पैसा क्रेडिट कर दिया गया । जबकि हजारीबाग ही एक ऐसा जिला रहा । जिसमें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता धारकों के लाभुकों के खाता में पैसा क्रेडिट नहीं किया गया। इस विषय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक ने वार्तालाप किया कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा शाखा प्रबंधक को बताया गया । कि आज के दिन आनी बुधवार के दिन सभी खातों में जो जीरो से स्टार्ट होते हैं को शुद्ध कर एसबीआई ब्रांच भेज दिया जाएगा । उसके बाद लाभुकों के अकाउंट में पैसा डाला जाएगा । जबकि इस पर दोबारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शाखा प्रबंधक ने वार्तालाप किया तो उनको बताया गया कि अभी तो हम बिजी अर्थात दूसरे कामों में व्यस्त है। दो-तीन दिन हमको समय लगेगा । उसके बाद एक्सेल फाइल को शुद्ध कर एसबीआई को दिया जाएगा।
वही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारक महिलाएं हजारीबाग हेड ब्रांच मैं चक्कर काट रहु हैं । कि मेरा पैसा कब आएगा ? मेरा पैसा कब आएगा ? सभी का पैसा आ गया ! मेरा क्यों नहीं आया ? इसी प्रकार से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जितने भी सीएसपी धारक या पोस्ट ऑफिस है । सभी में महिलाएं पूछताछ कर रही है । कि मेरा पैसा क्यों नहीं आया ? कब आएगा ? कब आएगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता आधार सीडिंग कर खोला गया है। और नये खाता खोला जा रहा है । और सारा पैसा डीबीटी के माध्यम से लोगों के अकाउंट में भेजा जाना था। पर ऐसा कुछ हुआ नहीं । इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सरकारी बैंकों में से आता है । इससे हर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारक महिलाएं इस तरह का व्यवहार से नाराज व हताश होकर के बैठी है।