लखनऊ यूपी में ऑक्सीजन नहीं पर शराब हाजिर है जनाब, शराब की दुकान पर लगी भीड़ भी बन सकती है कोरोना संक्रमण का सुपर स्प्रेडर।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश की सभी अस्पतालो में भले ही ऑक्सीजन की कमी से मौत हो रही हो लेकिन आपको शराब की कमी महसूस नहीं होगी एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां करोना संक्रमण रोकने के लिए मीटिंग में व्यस्त है वहीं दूसरी और उनके डीएम शराब की दुकानें खुलवाने में व्यस्त हैं राजधानी लखनऊ में अभी शराब की दुकानें बंद है परंतु ज्यादातर जिलों में शराब की दुकानें खुल गई है इन शराब की दुकानों में लगी भीड़ कोवीड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हुए थेला भर भर कर शराब खरीद रही है ऐसे में यह भीड़ कोरोना संक्रमण का सुपर स्प्रेडर बन सकती है, दरअसल शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन ने पिछले दिनों सरकार के करोना कर्फ्यू के कारण बंद पड़ी शराब की दुकानों को खोलने की मांग की थी शराब की दुकानें बंद होने से कई जिलों में जहरीली शराब की तस्करी बढ़ गई थी,कई जिलों के डीएम के पास शराब की दुकान खोलने के लिए आबकारी विभाग की चिट्ठी भी पहुंच गई थी जिसके चलते योगी सरकार ने प्रदेश की शराब की दुकाने खोलने का फैसला डीएम पर छोड़ दिया , ऐसा माना जा रहा है कि राजस्व के नुकसान से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा लखनऊ
