नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
हज़ारीबाग : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर बीते दो दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में थे। दिल्ली से लौटने के क्रम में शुक्रवार को उन्होंने रामगढ़ जिले के कई क्षेत्रों का सघन दौरा किया और क्षेत्र के विकास के लिए करीब 5 करोड़ से अधिक की राशी के योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने रामगढ़ शहर के बिजुलिया तालाब रोड़ स्थित अशेश्वर ब्रह्मऋषि धर्मशाला के उन्नयन कार्य का शिलान्यास और वार्ड संख्या 08 स्थित पटेल धर्मशाला में विवाह भवन निर्माण उन्नयन कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनवरण कर किया। ये दोनों कार्य सांसद मद की राशि 10-10 लाख रुपए से होगा। इस दौरान ब्रह्मऋषि धर्मशाला परिसर में ब्रह्मऋषि परिषद् ट्रस्ट, रामगढ़ एवं पटेल भवन परिसर में पटेल सेवा संघ, रामगढ़ द्वारा सांसद मनीष जायसवाल का आत्मीय नागरिक अभिनंदन किया गया। यहां से सांसद मनीष जायसवाल बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातु प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत कंडेर पहुंचे और यहां सांसद मद की राशि 10 लख रुपए से सामुदायिक भवन एवं चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़ कर किया। यहां संपूर्ण ग्राम वासियों ने गाजे बाजे और ढोल ताशे के साथ नाचते- झूमते हुए उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात मांडू विधानसभा क्षेत्र के मांडू प्रखंड स्थित ग्राम चैनपुर में जनता +2 उच्च विद्यालय परिसर में डीएमएफटी योजना अंतर्गत इस स्कूल परिसर में 13 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण सहित अन्य उन्नयन कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया। यह कार्य डीएनएफटी के तहत वित्तीय वर्ष-2024-25 के राशि करीब 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से यहां कार्य होगा। यहां पहुंचने पर सांसद मनीष जायसवाल का स्कूली बच्चों ने आरती उतारकर और पुष्प- वर्षा कर अद्भुत स्वागत किया ।
मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र की विकास और जनता की समस्याओं को लेकर सदैव पहल करता हूं और भविष्य में भी करता रहूंगा। सांसद मद और डीएमएफडी की राशि से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा ।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ सचिव नीरज मंडल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार महतो, प्राचार्य विजयंत कुमार, शिव प्रसाद महतो, संजय कुमार, रामप्रसाद मंडल, अमित मंडल, बिपिन मंडल, ब्रह्मऋषि भवन में हजारीबाग से पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेत, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें