नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सिकरी गोंदलपुरा के सेहदा में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद भाग लेने पहुँची। इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक अंबा प्रसाद ने हमारी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुए जनसंपर्क कार्यक्रम में तमाम आगंतुकों से मिलकर बात कर विधायक ने जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि मेरे विधानसभा के आख़िरी व्यक्ति तक हमारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिले। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, मुखिया बासुदेव यादव,पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, एवं प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मचारी एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।