नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
बड़कागांव। कुशवाहा विश्वकर्मा पूजा को लेकर शनिवार को बड़कागांव गुरु चट्टी में बिंदेश्वर कुमार दांगी उर्फ बिंदु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया । कुशवाहा विश्वकर्मा पूजा कुशवाहा धर्मशाला गुरु चटी के प्रांगण में भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में सर्व समिति से किशोर कुमार को अध्यक्ष, डालेश्वर कुमार को सचिव, सोलंकी कुमार को उपसचिव, पिंटू कुमार कोषाध्यक्ष, निरंजन कुमार उपकोषाध्यक्ष, डिकेश कुमार पुजारी चुना गया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन बिंदेश्वर कुमार दांगी उर्फ बिंदु ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शिल्पकार के देवता श्री विश्वकर्मा भगवान की पूजा को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हृदय महतो ,सुधीर, लालकीसन, दीपू, दीपक,संतोष नारायण अमित, सुनील ,संजय, लालमणि, रोहित ,नरेश, प्रकाश ,यमुना, संजय, पिंटू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।