नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
दारू में आज से शुरू हुआ पांच दिवसिय गणपति पूजा ।
हजारीबाग:दारू प्रखंड के बासोबर रोड फुटबॉल मैदान में आज से पांच दिवसीय गणपति पूजा का शुभारंभ हो गया। इस धार्मिक आयोजन को हर साल की तरह इस बार भी पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पूजा की परंपरा की शुरूआत दिवंगत अनंत कुमार सिंह उर्फ अंतू द्वारा 2003 में की गई थी जिसमे आचार्य डॉ अनुग्रह नारायण शर्मा, बजरंग सहाय, राजन सिन्हा, रौशन सिन्हा, दशरथ दास, पिंटू दास, नारायण दास, स्व संजय कुमार दास, बालेश्वर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों का अहम योगदान था। तब से यह आयोजन दारू प्रखंड के सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। पूजा के दौरान प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान, आरती और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 11 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ इस आयोजन का समापन होगा। पूरे दारू प्रखंड में गणपति पूजा को लेकर भक्तों में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। इस वर्ष का प्रमुख आकर्षण डिज्नीलैंड मेला है, जो फुटबॉल मैदान में लगाया गया है। मेले में बच्चों और युवाओं के लिए ब्रेक डांस, तारामची, नाव झूला, मिकी माउस जैसे झूलों का आयोजन किया गया है, जो लोगों के मनोरंजन का केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय बाजार में भी काफी चहल-पहल देखी जा रही है, जहां पूजा और मेले से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है।