फर्स्ट एड यानी पहली मदद। फर्स्ट एड का मतलब होता है किसी घायल व्यक्ति को मेडिकल हेल्प मिलने से पहले दी जाने वाली मदद। कई लोग प्राथमिक उपचार नहीं मिलने पर भी अपना दम तोड़ देते हैं। ऐसा अक्सर तब होता है जब शरीर से खून अधिक बहने लगता है। इस स्थिति में खून को बहने से रोकना, घाव होने पर उस पर मरहम, पट्टी करना इंसान की जान बचा सकता है।
फर्स्ट एड बॉक्स में मुख्य रूप से कॉटन, बैंडेज, बैंडेड, कैंची, मेडिकली प्रिसक्राइब्ड क्रीम, हैंड सैनिटाइजर और पैन किलर मेडिसिन। वहीं ओनली माई हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक खून पतला करने की मेडिसिन भी जरूर रखें। जिससे हार्ट के मरीजों को दवा दी जा सकें।
कई दफा सड़क हादसों में चोट आने पर हम उनकी वहीं पट्टी कर सकते हैं ताकि अस्पताल पहुंचते पहुंचते तक उनका ज्यादा खून न बह पाए, पर बहुत सी जान उपचारों की इन्ही जागरूकता के न होने के कारण चली जाती हैं. इसके लिए बहुत जरूरी है इनकी जानकारी हर व्यक्ति के पास हो. फर्स्ट एड डे मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है.
तो आप सभी प्राथमिक चिकित्सा की अहमियत समझें और दूसरों को भी समझाएं, क्योंकि जान है तो ही जहान है। आपकी एक कोशिश किसी के घर का चिराग बचा सकती है. कभी भी लापरवाही न बरतें.
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर