गुमशुदा एक वृद्ध को मात्र 36 घंटे में सकुशल बरामद कर,किया परिजनों के सुपुर्द,परिजनो ने दोनों हाथ जोडकर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक,थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर,उपनिरीक्षक सचिन पूनिया व उनकी पुरी पुलिस टीम का दिल से जताया आभार।
कोर्ट रोड अहमद बाग निवासी 58 वर्षीय अशोक कुमार बाटला 11 सितम्बर 2024 को हो गये थे लापता,जिसकी एक लिखित सूचना थाना सदर बाजार पुलिस को भी दी गई थी।
जिसको लेकर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना कुतुबशेर पुलिस को भी दिए गए थे सख्त दिशा-निर्देश।
यदी आपका कोई प्रियजन लापता हो जाए,तो आप रिश्तेदारों के साथ साथ पुलिस की भी मदद ले,क्योकि जिस दिलेरी एवम लग्नता पूर्वक पुलिस अपना काम कर लापता को सकुशल खोज निकालती है,ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने भी आये और आपको भी देखने को मिले होंगे।जी हां हम बात कर रहे हैं,एक व्योवृद्ध लापता व्यक्ति अशोक कुमार बाटला की,जो दिमाग से मामूली तोर पर विक्षिप्त भी थे, जो 11 सितम्बर को गुम हो गये थे,जिनकी गुमशुदगी को लेकर उनके परिजनों ने एक तहरीर थाना सदर बाजार पुलिस को दी गई थी, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब अशोक कुमार बाटला नहीं मिले,तो एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा इस लापता व्यक्ति का पता लगाने हेतु थाना कुतुबशेर पुलिस को भी कड़े निर्देश दिए गए, जिनकी तलाश हेतु थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर द्वारा एक टीम का गठन कर लापता व्यक्ति की तलाश में लगा दी,पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक एवम नकुड तिराहा चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से रात दिन एक कर आखिर कार अशोक कुमार बाटला को रात्रि लगभग 3,30 बजे सकुशल खोज निकाला तथा उनके परिजनों के सुपुर्द किया।बाद में उक्त व्यक्ति के परिजनों ने एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक,थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर,उपनिरीक्षक सचिन पूनिया सहित उनकी पुरी पुलिस टीम का दोनों हाथ जोड़कर जताया दिल से आभार तथा बोले थैंक्स-यू सहारनपुर पुलिस।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर