अज्ञात हत्या का खुलासा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
ऑनलाइन जुआ खेलने की लत ने बनाया युवक को हत्यारा
संवाददाता दित्यपाल राजपूत
टीकमगढ़ घटना का विवरण* – दिनांक 07/09/2024 को थाना बुडेरा पर सूचना प्राप्त हुई कि गंगऊ तालाब के पास मटयाउ हार ग्राम नन्ही टेहरी का उगड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है उक्त सूचना पर थाना बुडेरा पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान लखन रैकवार निवासी लुडियाखेरा नन्ही टेहरी थाना बुडेरा की हुई जिसकी हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर की गई थी जिस पर थाना बुडेरा में अपराध क्रमांक 176/24 धारा – 103 बी.एन.एस का कायम किया गया।
*वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश* – उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए उक्त घटना के खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन व नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा उक्त घटना कारित करने बाले आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹10000 का ईनाम घोषित किया गया था।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* गठित पुलिस टीम को घटना स्थल पर पाए गए साक्ष्यों ,साइबर सेल की सहायता एवं मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश रैकवार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ की गई तो आरोपी द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया गया।
*घटना का कारण* आरोपी द्वारा बताया गया कि वह ऑनलाइन रमी सर्किल एवं अन्य ऑनलाइन जुआ की एप्लीकेशन से अपने मोबाइल से जुआ खेलता था जिसमें वह अभी तक ₹1.5 लाख हार गया था घटना दिनांक को आरोपी एवं मृतक ने भी ऑनलाइन रमी सर्किल खेला था जिसमें वह ₹5000 हार गए थे जिसके आधे रूपए मृतक लखन से लेना थे उक्त रूपए मृतक द्वारा आरोपी को नहीं देने के कारण दोनों का घटना स्थल के लिए पास विवाद हुआ और आरोपी ने मृतक की नाडे से लकड़ी फसाकर की हत्या कर दी थी।
*मृतक का विवरण* लखन पिता किशन रैकवार उम्र – 19 साल निवासी – लुडियाखेरा थाना बुडेरा जिला टीकमगढ़
*आरोपी का विवरण*
दिनेश पिता जमुना रैकवार उम्र – 31साल निवासी – लुडियाखेरा थाना बुडेरा जिला टीकमगढ़
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बल्देवगढ निरी० मनोज सोनी, थाना प्रभारी बुडेरा उनि. रघुराज सिहं, उनि. अंकित दुवे (थाना बल्देवगढ), उपनिरीक्षक मयंक नगायच(साइबर सेल), सउनि रतिराम कोदर, सउनि बी.डी. यादव, प्रधान आरक्षक रहमान खान, प्रआर. विजय वर्मा, प्रआर. शैलेन्द्र, प्रआर. धरमदास, प्रआर. मनोज कुमार, प्रआर हरप्रसाद राजपूत प्रआर.मुकेश राय, आर० अंकित, आर० दीपचन्द्र, आर० मोहित दुवे, आर० ऋषिप्रताप, आर० संजय बुन्देला, आर० अजय, आर० राहुल समाधिया, आर० चन्द्रभान राजपूत, आर० जितेन्द्र राजपूत, आर0 महेन्द्र प्रजापति, आर० केशव लोधी, म०आर० सुनीता अहिरवार, म०आर० अनुशा बुन्देला तथा अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जिला ब्यूरो टीकमगढ़
दित्यपाल राजपूत