नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग।
शांति समिति की बैठक दोनों समुदाय ने कमेटी गठन करने का लिया निर्णय
बड़कागांव मुस्लिम मोहल्ला एवं ठाकुर मोहल्ला के बीच जल्द होगा गतिरोध समाप्त
हजारीबाग : बड़कागांव में विश्वकर्मा पूजा जुलूस में पथराव मामले में चल रहे गतिरोध को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक का संचालन एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने की। बैठक में दोनों समुदाय से मुख्य मुख्य लोगों को बुलाकर विचार ली गई। अपने-अपने विचार देने के बाद दोनों समुदाय के उपस्थित लोगों ने इस गतिरोध को समाप्त करते हुए मुस्लिम मोहल्ला एवं ठाकुर मोहल्ला में शांति व्यवस्था बनाए जाने का प्रशासन को भरोसा दिलाई।साथ ही साथ अपने-अपने मोहल्ले में बैठक आयोजित कर 20-20 सदस्य का कमेटी निर्माण करने की बात कही गई। उक्त कमेटी के सदस्य के देख रेख में भविष्य में दोनों समुदाय का पर्व त्यौहार मनाने में अहम भूमिका निभाने का काम करेंगे। वहीं प्रशासन ने कहा कि आप सबों को इसी गांव मोहल्ला में रहना है। इस तरह से गतिरोध बरकरार रहने से परेशानी आप सभी परिवार को ही होगी। इसे समझने की आवश्यकता है। बैठक में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, ललित कुमार, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल,मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मध्य पंचायत के मुख्य मोहम्मद तकरीमुल्लाह खान,पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पूर्व मुखिया विष्णु रजक, मंडल मंत्री अनुज कुमार यादव सरोज सोनी, शिव शंकर ठाकुर, मेवालाल नाग, सुभाष ठाकुर, पप्पू खान ,रोशन ठाकुर, नवीन ठाकुर, संतोष ठाकुर, मंहगू ठाकुर, विनोद लाला, विवेक सोनी, प्रकाश ठाकुर, मोहम्मद साबिर, हकीम परवेज, अजीमुद्दीन, मोहम्मद नईम, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद इसरारउल हक सहित अन्य लोग शामिल थे।