सन 2022 में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने लोक निर्माण विभाग को लेटर लिखकर 15 नवंबर 2022 तक सभी सड़क गड्ढा मुक्त कराने को कहा था, तो वही सुबह के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने भी एक आदेश दिया था कि प्रदेश की सारी सड़के 15 नवंबर 2022 तक गड्ढा मुक्त हो जानी चाहिए
लेकिन उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में कई ऐसी भी सड़कें हैं जो सड़क में गड्ढे नहीं गधों में सड़क है जिनको विभाग द्वारा अभी तक देखा तक नहीं गया है जो। आपको बताते चलें
जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक रमिया बेहड़ के अंतर्गत दुलही ग्राम पंचायत के निघासन ढखेरवा हाईवे मार्ग से जुड़ी हुई सीधी दुलही, लखाही मार्ग की लखहा,दुलही, रायपुर, धौरहरा नगर की सड़कों किया कहना सोठीयाना,सोहरिया,लखाही,
आदि दर्जनो गांवों को जाने वाले डामर रोड काई सालों पूर्व से टूटी हुई पड़ी है। इससे दर्जनों गांव की जनता एवं छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। खास करके सबसे बडी समस्या छात्र-छात्राओं के लिए है मार्ग पर पिछले कई सालों से जर-जर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे एवं टूटे हुए पत्थर। जिससे ग्रामीणों वकाश्तकारों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र की जनता को आने – जाने के लिए बड़े,बड़े गढ्ढों वह पत्थरों से से होकर जाने के लिए मजबूर होकर गुजरना पड़ता है।
अब सवाल यह उठता है की ख़बर चलने के बाद संबंधित अधिकारी या कोई जनप्रतिनिधि प्रधान जिला पंचायत विधायक या सांसद इस मार्ग से जुडे दर्जनों गांव की जनता के मुसीबत भरे आंसुओं को पोंछ ने का काम करेंगे या वोट देने वाली जनता को नजर अंदाज कर देंगे।
जिला संवाददाता योगेश कुमार गुप्ता