*महाआरती व 56 भोग मे सामिल हुई मनीषा शर्मा तथा वैभव दीक्षित*
कटनी= विजयराघवगढ़ तिलक चौक मे विराजमान मा जगत जननी मा दुर्गा की पूजा अर्चना सार्वजनिक कमेटी द्वारा लगातार 8 दिनो से पूरी रिति रिवाज अनुसार की जा रही है। तथा धार्मिक आयोजन भी भक्तो द्वारा आयोजित हो रहे हैं इसी तारतम्य आज आज दुर्गा उत्सव समिति तिलक चौक द्वारा 56 भोग व महाआरती रखी गयी जिसमे प्रमुख रूप से नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा तथा पूर्व उपाध्यक्ष अजय पप्पू शर्मा के साथ साथ कैमोर अडानी फाउंडेशन एसीसी सीमेंट प्लांट के मुखिया अडानी क्लस्टर हेड वैभव दीक्षित मौजूद रहे साथ ही एसीसी के मिडिया प्रभारी अभिताभ राजन सेक्वरटी हैड निरज सिंह अजय शर्मा श्रमिक नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम तिवारी देवरी मझिगवा सरपंच हजारी लाल गौतम आदी भारी संख्या मे भक्तो व कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। माता के श्रीचरणों मे 56 प्रकार का भोग नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा तथा प्लांट हैड वैभव दीक्षित ने अर्पित कर नगर मे अमन शांति की प्रार्थना की। तदपरांत माता रानी की भव्य स्वरूप के समक्ष महाआरती कर पूजा अर्चना की।।
*✍इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश कुमार तिवारी के साथ आरिफ खान*