ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कुकरगांव में अम्बेडकर पार्क का हुआ उद्घाटन

```

जिला पंचायत क्षेत्र गढ़र के ग्राम कुकरगांव में जिला पंचायत निधि से निर्मित अम्बेडकर पार्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष (पूर्व सांसद) डॉ. घनश्याम अनुरागी के कर कमलों द्वारा किया गया। कुकरगांव स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वृक्षारोपण करते हुए डाॅ. अनुरागी ने कहा कि जनपद में विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं हमारा प्रयास रहता है सभी जिला पंचायत क्षेत्र में समयावधि के अन्दर कार्य पूरे हो। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मनोज इमिलिया, दिनेश जैसारी जिला पंचायत सदस्य, प्रलुब्य निरंजन, अनिल पांचाल प्रधान कुकरगांव, नारायण दास पाल प्रधान मवई, दिनेश पाल प्रधान इटवा, लक्ष्मी नारायण पाल वजीदा,रामजी दुवे काजू, राजेश द्ववेदी, संजय गुप्ता, दीपेश हिंगवासिया, जगजीवन बाबूजी, शैलेंद्र कुशवाहा, मंगली मौर्या, शयमसुन्दर फौजी, राहुल पहारिया, राज सिंघानियां सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

अनिल कुमार ओझा ब्यूरो चीफ जिला -जालौन उरई (उ.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *