एट थाना क्षेत्र के ग्राम खरुसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किलोमीटर 180.6 पर बने ओवर ब्रिज के पास 112 की सूचना पर मौके पर पहुंची एट पुलिस ने कंटेनर में भूसे की तरह पड़े (भैंसों) को भरे हुए थे। जब व्यापारी से पूछताछ की तो बताया की महोबा से आगरा ले जाने की बात कि जिस पर पुलिस ने व्यापारियों से कागज मांगे तो उन्होंने दिखाने से मना कर दिया। पुलिस ने चालक बडेलाल निवासी वृन्दावन थाना उचका गाँव जिला गोपालगंज विहार,परवेज निवासी नालवन्द चौहरा थाना दक्षिण जिला फिरोजावाद,सद्दाम निवासी रैवा थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद, नईम निवासी सिक्की सराय थाना सिरसागंज जिला फिरोजावाद,शोहिल निवासी नालबन्द चौराहा थाना दक्षिण जिला फिरोजावाद पदकर थाने लाई वहीं 112 को कॉल करने की करने वाले अभिषेक द्विवेदी निवासी लबरसी थाना मूसानगर कानपुर देहात की तहरीर पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी वही प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि डीसीएम में करीब 99 पड़े भैसे के एक ऊपर एक भरे हुए थे चालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके डीसीएम को सीज कर दिया है वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
(अनिल कुमार ओझा
जिला ब्यूरो प्रमुख
उरई जालौन )