लोकेशन : गंज बासौदा
स्लग : शहर थाना के मुस्तैदी
एसडीओपी भारत भूषण शर्मा के साथ सिटी थाना पुलिस की कोरोना कर्फ्यू के पालन में मुस्तैदी देखी जा रही है।भीषण गर्मी में अभी पैदल घूम घूम कर कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाया जा रहा है।

एंकर : शासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन 31 मई को समाप्त होने की संभावना को देखते हुए शहर की जनता लापरवाह होती नजर आ रही है, अकारण घर से बाहर निकल कर घूमना, झुंड में खड़ा होना, शारीरिक दूरी का पालन न करना, व किसी किसी को तो बिना मास्क के ही घूमते देखा जा सकता है। जनता का कोरोना कर्फ्यू की समाप्ति के प्रति उत्साह और लापरवाही की मंशा को भापते हुए पुलिस प्रशासन पहले से कहीं अधिक मुस्तैद हो गया है। नौतपा के चलते भीषण गर्मी में भी शहर थाना टीआई सुमी देसाई, अपने दल बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल घूम घूम कर लोगों को समझाइश दे रहे हैं तो वहीं कुछ पर चलानी कार्यवाही भी की जा रही हैं।
विओ : वर्तमान में बैंकों में बेतहाशा भीड़ देखी जा रही है, बैंको में कोरोना वायरस संक्रमण की गाइड लाइन का पालन ठीक से जनता के द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते शहर थाना टीआई ने बैंकों में पहुंचकर लोगों को समझाया और साथ ही साथ बैंक मैनेजर को बुलाकर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने को कहा।
बाईट : सुमी देसाई, सिटी थाना प्रभारी
इंडियन न्यूज ब्यूरो चीफ रूपसिंह यादव जिला विदिशा