सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। भोकलो दास पुत्र स्व0 पिताम्बर दास निवासी ए-115 बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र व हीरा लाल गुप्ता पुत्र श्री यमुना राम निवासी बी-3 बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गयी कि बीते 24 को सांयकाल 05.40 बजे अज्ञात 04 लड़के ने बीना मार्केट में झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर चले गये । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-140/2024 धारा 304 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में जनपद में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने एवं उनमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.10.2024 थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा जयन्त मार्ग पर उर्जा द्वार तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही थी कि थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि सण्डे मार्केट में कुछ अजनबी लड़कों द्वारा मार्केट में भीड़-भाड़ देखकर मोबाइल चोरी करने के फिराक में है, उक्त सूचना पर सण्डे मार्केट शक्तिनगर से शक्तिनगर पुलिस द्वारा झपट्टा मार (चोरी करने वाले) मोबाइल गिरोह के 05 नफर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तगण एवं 01 बाल अपचारी के कब्जे से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के 60 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग की धारा में 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग वर्तमान समय में डिबुलगंज अनपरा में किराये पर रुम लेकर रह रहे है। हम सब लोग फेरी करके कपड़ा बेचने के बहाने उत्तरप्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में जाकर किराये पर रुम लेकर उस क्षेत्र के भीड़-भीड़ वाले स्थानों या आस-पास के बाजारों में जाकर लोगों की मोबाइलों को चोरी करके बिहार व बंगाल में बेचकर अच्छे पैसा पाते थे और मिले पैसे को हम सब आपस में बाट लेते थे। हम लोग अक्सर 4 से 6 माह में मोबाइल चोरी का काम करते थे । गिरफ्तार अभियुक्तगण के निशानदेही पर अनपरा के किराये के रुम से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के 60 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किया गया।