कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी व्यक्तियों का टीकाकरण जरूरी : कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में किल कोरोना अभियान-3 के अंतर्गत टीकाकरण को जन आंदोलन का रूप दिया गया है। इस अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को समझाईस दी जा रही है कि टीकाकरण कराकर स्वयं को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करें। कलेक्टर श्री झा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय, एसडीएम डिंडौरी श्री महेष मण्डलोई, एसडीएम शहपुरा श्रीमति अंजू अरूण विष्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 रमेष मरावी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री राघवेन्द्र मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश…..