नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
बरकट्ठा विधानसभा में तीसरा विकल्प तैयार
बीस साल के चाचा भतीजा इतिहास टुटकर एक नया इतिहास का गाथा बनेगा बरकट्ठा- गौतम
हजारीबाग:निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर मेहता का भव्य रोड शो बरकट्ठा व चलकुशा में होने से प्रत्याशियों धड़कने तेज हो चुकी है।बीस साल के चाचा भतीजा का इतिहास टुटने का कयास हर चौक चौराहे पर किया जा रहा।एक फुल माला से सजा जिप्सी में निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर मेहता,युवा नेता गौतम कुमार,प्रदीप मेहता,सुजीत कुमार के साथ सैकड़ों गाड़ी का जनसैलाब जनता के लिए नया उम्मीद बन गई।इस विधानसभा चुनाव में गौतम कुमार किंग मेकर के रूप में साबित हुए।बरकट्ठा व चलकुशा प्रखंड में बटेश्वर मेहता व गौतम कुमार को एक साथ होने से बरकट्ठा विधानसभा के चुनावी समीकरण में बहुत बदलाव होने की चर्चा शुरू हो गया।बाकी दिग्गज प्रत्यासी जनता के बीच लुभावन परोसना चालु कर दिए।गौतम ने साफ शब्द में कहा की हम वही स्टेप उठाएंगे जिसमे जनता को भविष्य में फायदा हो।शेर अगर दो कदम पीछे हटता तो समझ लीजिए छलांग लंबी लगेगी।नॉमिनेशन वापसी के बाद बटेश्वर मेहता के साथ होने से दिग्गजों का खेल बिगड़ सकता और तीसरा विकल्प के बीच बटेश्वर मेहता भारी पड़ते नजर आ रहे।मुस्लिम वोटरों का भी रुझान बटेश्वर मेंहता तरफ आते दिख रहा।इस बार पुरी तरह बरकट्ठा विधानसभा में बदलाव देखने को मिलेगा।