नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता।
जनसंपर्क अभियान मे जेएलकेएम प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद को मिल रहा है अपार जनसमर्थन
हजारीबाग। बरकट्ठा विधानसभा का चुनाव बिल्कुल करीब है , सभी प्रत्याशी अपना अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं और धुआंधार जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं । वहीं बरकट्ठा विधानसभा से जे एल के एम प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद का भाजपा और झामुमो जैसे मजबूत पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ त्रिकोणीय और कांटे की मुकाबला देखा जा रहा है। चुनाव करीब आते ही मुकाबला और भी दिलचस्प होती जा रही है । वहीं जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं व जन समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और जनता से मिलकर जन आशीर्वाद ले रहे। गुरुवार को जेएलकेएम प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और जनसमर्थकों ने विधानसभा क्षेत्र के मधुबन बेडोकला बस्ती, चांदगढ़ बुढ़ियाडीह खैरा ,बनगांव, जमसोती प्रतकोला जतघघरा बेरोगाय, अलगडीहा, महुआ गढ़ा, खारियाेडीह, गोहाल, नवाडीह, पांडु, बदुलिया, पीपराडीह, मतोनी, तेतरोन, अम्बाडीह, कटिया समेत दर्जनों गांव का दौरा कर जनआशीर्वाद लिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान जेएलकेएम प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बरकट्ठा विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन की चाह में अडिग हो गये हैं,और स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होगा भी । जनता की रूझान और समर्थन को देखते हुए उन्होंने बताया कि जनता को जिस प्रकार की यूवा और क्रांतिकारी नेता की तलाश थी वह जनता को मिल चूकी है। विधानसभा की जनता इस मौका को गंवाएंगे नहीं और एक युवा क्रांतिकारी ,लड़ाकू, जुझारू नेता को भारी मतों से जीता कर क्षेत्र की नेतृत्व के लिए विधानसभा जरूर भेजेंगे।