अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गृह विज्ञान महाविद्यालय में शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया
नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट-
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नर्मदा पुरम ईकाई द्वारा छात्रों को लेकर एक शक्ति संवाद का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री केतन चतुर्वेदी जी एवं नगर मंत्री अभिषेक पटेल जी एवं नगर उपाध्यक्ष साक्षी यादव जी का रहना हुआ मंच संचालन विशाखा दुबे द्वारा किया गया। विभाग संगठन मंत्री हमने नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया और कहा कि हम सबको आधा अधूरा इतिहास पढ़ाया गया है हमको सिर्फ इतना बताया गया है कि माता केकई ने जब भगवान श्री राम को वन भेजने के लिए अपना वचन मांगा लेकिन हमको यह नहीं बताया गया कि जब महाराज दशरथ युद्ध करते हुए घायल अवस्था में हो गए थे तो उसे समय हमारी माता कैकई जो उनका का रथ चल रही थी और उसे समय माता केकई ने युद्ध करते हुए महाराज दशरथ की जान बचाई और कुछ लोग कहते हैं की सेना में हमारी बेटी बेटियों को नहीं जाने देते हमारी माता बहने तो सतयुग से सेना में रहकर अपने राज्य अपने देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देती थी।आभार व्यक्त कर अभिषेक पटेल ने बताया की हमको खुद पर गर्व है कि हम ऐसी धरती से आते हैं जहाँ रानी दुर्गावती जो गोंडवाना राज्य की महारानी थी और हम इस राज्य से आते हैं