परलकोट बंगाली बाहुल्य क्षेत्र में नेताजी सुभाष चन्द्रबोस की प्रतिमा जर्जर स्थिति देश की आजादी की लड़ाई के नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा जर्जर स्थिति में है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है परलकोट क्षेत्र को छोटा बगाल भी कहा जाता है एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को बंगाल टाईगर और बंगाली समाज के लोग इन्हें अपना नायक भी मानते हैं,लेकिन विडम्बना इस बात की है कि पखांजूर के ग्राम पंचायत मायापुर में स्थित पिव्ही18 के अंतर्गत आने वाले अंतराज्यीय मार्ग चौक में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का एक हाथ टूटा हुआ है और सालों से प्रतिमा को रंगा नहीं गया है,साथ ही साथ आसपास साफ सफाई भी नहीं है। क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष श्री.हरपाल सिंह जी ने कहा है कि हमारे देश के नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा की ऐसी हालत उनका सरासर घोर अपमान है।इस प्रतिमा के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत मायापुर की बनती है, लेकिन ग्राम पंचायत, जनप्रतिनिधि एवं गांव के मुखिया इस बात पर मौन है। क्रांतिकारी विचार मंच चाहता है कि ग्राम पंचायत मायापुर द्वारा इस प्रतिमा की मरम्मत कार्य, रंगाई-पुताई करवाया जाए रिपोर्टर राकेश मित्र