गुना जिले के 07 भण्डारण केंद्र, एमपी एग्रो सहित प्राइवेट डीलर्स के माध्यम से यूरिया उर्वरक के वितरण की कराई जायेगी व्यवस्था गुना जिले के लिए एनएफएल कंपनी की उर्वरक यूरिया खाद की एक और रैक प्राप्त हो गई है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुना जिले के लिए खाद की रैक लग चुकी है। जिससे जिले को कुल 2698 मेट्रिक टन उर्वरक यूरिया प्राप्त हो चुकी है, जिसका वितरण 28 नवम्बर 2024 से किया जायेगा।
1890 मेट्रिक टन एमपी एग्रो और जिले के भण्डारण केन्द्र गुना, बमोरी, आरोन, राघोगढ़, मधुसूदनगढ़, बीनागंज, कुंभराज से वितरित किया जाना है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि शेष 808 मेट्रिक टन प्राइवेट डीलर्स- मैसर्स आदित्य ट्रेडर्स कुंभराज, मैसर्स अभिषेक कृषि सेवा केन्द्र रामपुर कालोनी, मैसर्स अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी बीनागंज, मैसर्स अशोक कुमार पवन कुमार पालिवाल बीनागंज, मैसर्स बालाजी सेल्स फतेहगढ़, मैसर्स चोकसे ब्रदर्स बमोरी, मैसर्स चौकसे ट्रेडिंग कंपनी गुना, मैसर्स कुमारी अर्पणा चौधरी गुना, मैसर्स डोली ट्रेडर्स बमोरी, मैसर्स जैन कृषि सेवा केन्द्र धरनावदा, मैसर्स लोधी कृषि सेवा केन्द्र मक्सूदनगढ़, मैसर्स पालीवाल कृषि सेवा केन्द्र मक्सूदनगढ़, मैसर्स पर्व कृषि सेवा केन्द्र राघौगढ़, मैसर्स पोसरिया कृषि सेवा केन्द्र गुना, मैसर्स यादव सेवा कृषि केन्द्र मक्सूदनगढ़, मैसर्स राहुल ट्रेडिंग कंपनी आरोन, मैसर्स शर्मा कृषि सेवा केन्द्र कुंभराज, मैसर्स श्रीराम कृषि सेवा केन्द्र कुंभराज, मैसर्स सोमांशी हार्डवेयर एंड एग्रो सेल्स आरोन, मैसर्स रामचरणलाल विजयकुमार रूठियाई तथा मैसर्स दिनेश कृषि सेवा केन्द्र बमोरी के माध्यम से वितरण किया जावेगा
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट