खबर सहारनपुर से
थाना कुतुबशेर,थाना नकुड,थाना गंगौह एवम थाना देवबंद प्रभारियों की बडी कार्रवाई
थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीम को मिली जबरदस्त कामयाबी,बाईक चोरी की घटनाओं का हुआ सफल अनावरण,चोरी की 2 बाईकों के साथ आमीर गिरफ्तार
थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने पकड़ी लगभग 6 लाख रुपए की अवैध स्मेक,नशा तस्कर गिरफतार
थाना गंगौह प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम को भी मिली जबरदस्त कामयाबी,12 ग्राम अवैध स्मेक के साथ,स्मेक कारोबारी गिरफ्तार
थाना देवबंद प्रभारी सुनील नागर के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने पकड़ा एक शातिर वारंटी
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
अपराध नियंत्रण हेतु जनपद भर में इस समय पुलिस की अपराध करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है,और यही नहीं अन्य थानों में अपनी तैनाती के दौरान नशा तस्करी करने वालो एवम वाहन चोरों पर धड़ाधड़ कार्रवाई कर खुलासे करने वाले थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने एक बार फिर अपने सहयोगी दल हेड कांस्टेबल अमित भाटी,सचिन कुमार एवम कांस्टेबल आशीष कुमार के सहयोग से चेकिंग के दौरान हौजखेडी चौराहे के पास वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक ऐसे शातिर वाहन चोर आमीर पुत्र खुर्शीद निवासी मटिया महल,निकट नवाब गंज चौंक कोतवाली नगर को उस समय जबरदस्त तरीके से घेराबंदी के दौरान धर दबोचा,जब यह वाहन चोर आमीर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखते ही अपनी बाईक को पीछे की और मोड़ तेजी के साथ दौडाता हुआ भाग निकला,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इस वाहन चोर का पीछा करते हुए चोरी की बाईक सहित पकड़ लिया।जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की दूसरी बाईक भी बरामद कर ली है।इसके अलावा थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर आजाद सिंह एवम महिला उपनिरीक्षक सुमन ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चेकिंग के दौरान घाटमपुर के पास से एक स्मेक तस्कर सारिक उर्फ सिटू पुत्र साजिद निवासी ग्राम घाटमपुर को 100 ग्राम अवैध स्मेक,जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए है,के साथ किया गिरफतार।इसके अलावा थाना गंगौह प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक अशोक कुमार एवम बृजलाल गंगवार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान बोडपुर चौराहे से ग्राम मोहड़ा की और जाने वाले रास्ते से एक बड़े अपराधिक इतिहास वाले नशा कारोबारी सलमान पुत्र लतीफ निवासी ग्राम मोहडा को 12 ग्राम अवैध स्मेक के साथ किया गिरफतार।इसके अतिरिक्त *थाना देवबंद प्रभारी सुनील नागर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक केपी सिंह ने भी अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए बार बार दी गई दबिशो के बाद एक शातिर वारंटी नरेश पुत्र चन्द्रभान निवासी कस्बा एवम थाना बड़गांव को किया गिरफतार।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़