खबर सहारनपुर से
थाना देहात कोतवाली,थाना नानौता,थाना सरसावा,थाना देवबंद एवम थाना गागलहेडी से बड़ी खबर
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया की अपने सहयोगी दल के सहयोग से बुलेट मोटर साइकिल चलाने वाले पर बड़ी कार्रवाई
बुलेट मोटर साइकिल से पटाखे छोड हिरोपंथी दिखाने वाले की बुलेट मोटर साइकिल को थानाध्यक्ष सचिन पूनिया ने किया सीज
थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए पकड़ा एक शातिर वारंटी
थाना देवबंद प्रभारी सुनील नागर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो की 2 बड़ी कार्रवाई,चोरी की डीसीएम के साथ चोर गिरफ्तार,एक मनचला भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
थाना गागलहेडी पुलिस ने पिकअप गाड़ी से चोरी के पशुओं के साथ रिहान कुरैशी को किया गिरफतार,पुलिस ने 2 चोरी की गाय,पिकअप गाड़ी,नकदी,मोबाइल फोन एवम गौकशी के उपकरण किए बरामद
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
कल रात गांव दाबकी गुर्जर में एक परिवार पर किए गए जानलेवा हमला करने वाले तीन हमलावरों रिशी कुमार उर्फ चोल्लू पुत्र राजेश्वर, अरूण उर्फ शीशू पुत्र जगपाल एवम अक्षय उर्फ बुद्धू पुत्र रिशीपाल उर्फ चोल्लू सभी निवासी ग्राम दाबकी गुर्जर को किया गिरफतार।बता दें,कि जानलेवा हमला करने के बाद यह तीनों हमलावर फरार हो चुके थे,जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।तीनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला।अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से बड़े से बड़े अपराधियों को लोहे के चने चबाने वाले थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया ने गस्त के दौरान अपनी एक बडी पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा व अन्य मय दल बल के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए एक बुलेट मोटर साइकिल से पटाखे छोड हिरोपंथी दिखाने वाले एक युवक को सबक सिखाते हुए बुलेट मोटर साइकिल को किया सीज।आपको बता दें,कि पहले भी नानौता पुलिस ने इस बुलेट मोटर साइकिल सवार को रोककर सख्त हिदायत दी गई थी,कि इस बाईक के साइलेंसर पटाखे छोड जहां लोगों परेशानी होती है,तो वहीं यातायात नियमों का उलंघन भी है,जब यह युवक साहिल नहीं माना,तो हारकर बुलेट मोटर साइकिल जिसका नम्बर डीएल-2 एसएचएन 8000 को पुलिस को सीज करना पड़ा।जबकि थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनय कुमार व आकाश कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए चोरी के मामले के एक शातिर वारंटी अतुल कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम हैदरपुर को बार बार दी गई दबिशो के बाद किया गिरफतार।इसके अतिरिक्त थाना देवबंद प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजन पुंडिर ने भी मय हमराही फोर्स के साथ चेकिंग के दौरान रणखंडी चौकी से आगे गांव अम्बेहटा शेख से एक शातिर वाहन चोर कल्लू पुत्र करतारा निवासी जनपद शामली को चोरी की डीसीएम गाड़ी के साथ किया गिरफतार।और यही नहीं इंस्पेक्टर सुनील नागर की ही एन्टीरोमियो पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक मिथलेश राठौर ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान कासिमपुरा रोड मुस्तफा गार्डन से आती जाती लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले एक मनचले युवक शादाब पुत्र ताहसीन निवासी कस्बा देवबंद को किया गिरफतार।इसके अलावा थाना गागलहेडी के उपनिरीक्षक लोकेश कुमार एवम हितेश कुमार ने कल रात अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान भगवानपुर रोड से अमरपुर चांदपुर की और जाने वाले रास्ते लिंक रोड से गौकटान को पिकअप गाड़ी से ले जाई जा रही दो जिंदा गाय,3800 रूपए नकद,गोकशी के उपकरण एवम मोबाइल के साथ एक गौतस्कर रिहान कुरैशी पुत्र इमरान कुरैशी निवासी कस्बा चिलकाना को किया गिरफतार।जिसका अपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला निकला।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़ कैप्सूल