आदिवासी इंटरमीडिएट कालेज सिलथम के स्काउट-गाइड का दबदबा बरकरार
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र/ आदर्श इंटरमीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज में 31 वीं जनपदीय स्काउट/गाइड एवं द्वितीय सर्वोत्तम कैडेट रैली का मंगलवार को समापन हो गया मुख्य अतिथि डा. प्रमोद कुमार मिश्र, शिक्षक नेता पूर्व एमएलसी एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, ने आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज के स्काउट गाइड का कार्यक्रम को देखकर भर भर प्रशंसा की व बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल पांडेय ने भी बच्चों के कार्यक्रम को देखकर काफी प्रशंसा करते हुए सराहा इस कार्यक्रम को संवारने में विनोद कुमार पांडेय व दिनेश चंद्र शर्मा एवं आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज की सहायक अध्यापिका कविता ने अथक प्रयास किया विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर मिश्रा की देखरेख में यह स्काउट गाइड की टीम को तैयार किया गया था जो काफी सराहनी रहा और पूरे कार्यक्रम में उनके बच्चों का दबदबा रहा बीएसए, राजेश कुमार प्रजापति, सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्प की कामनाएं की
नोट आदिवासी इंटरमीडिएट कालेज सिलथम के प्रधानाचार्य हरिशंकर मिश्रा से प्रेस वार्ता के बातचीत में उन्होंने बताया कि मेरा यह विद्यालय बहुत ही पिछड़ा व आदिवासी क्षेत्र में पड़ता है बच्चे बच्चियों काफी ग़रीबी में जीवन यापन करते हुए पढ़ाई करते हैं व स्काउट गाइड रैली या संस्कृत कार्यक्रम में इस विद्यालय का हमेशा दबदबा रहता है और विद्यालय की टीम विजय हासिल करके लौटती है चाहे किसी भी कार्यक्रम में भाग लेना हो यहां के छात्रों ने कड़ी मेहनत करके तैयारी करते हैं इसके बाद मंडल तक इस विद्यालय के द्वारा खेलकूद या स्काउट गाइड या संस्कृत कार्यक्रम में टाप करती है