बस्ती।गौरव गुप्ता विक्की पूर्व सदस्य-रेलवे सलाहकार समिति,सदस्य-भारतीय रेलवे पुलिस मित्र,समाजसेवी एवम व्यापारी नेता ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी (उत्तर प्रदेश सरकार) से पान्डेय बाजार-चुंगी तिराहे से पॉलिटेक्निक रोड को जिला पंचायत, जिला-बस्ती से लोक निर्माण विभाग-बस्ती द्वारा अपने स्वामित्व में लेने एवम संबंधित सड़क का नाली सहित आरसीसी सड़क निर्माण के सम्बन्ध मे सम्बंधित अधिकारी को आदेश देने संबंधित निवेदन किया था…
गौरव गुप्ता विक्की ने उप मुख्यमंत्री को लिखित बताया था की जिला-बस्ती के पान्डेय बाजार-चुंगी तिराहे से पॉलिटेक्निक तक के बीच की सड़क जिला पंचायत जिला बस्ती के स्वामित्व में आती है । यह सड़क टूटकर जर्जर हो गई है वहीं आए दिन कई लोग चोटिल भी होते रहते हैं । महोदय जब जिला पंचायत द्वारा इस सड़क निर्माण के संबंध में निवेदन किया गया तो जिला पंचायत बस्ती के अपर मुख्य अधिकारी महोदय ने लिखित में बताया कि संबंधित मार्ग पर भारी वाहनों के अधिक यातायात घनत्व होने के कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त होती है जिसके निर्माण के लिए जिला पंचायत के पास उच्च तकनीकी के संसाधन नहीं है एवं धनाभाव की भी कमी रहती है । अधिकारी ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए लिखा गया है जो प्रक्रिया में है । बताया कि इस सड़क पर भारी भारी वाहनों का आवागमन है अतः हमारे पास इतने संसाधन नहीं है कि हम सड़क निर्माण करवा सकें जिसके लिए जिला पंचायत बस्ती ने लोक निर्माण विभाग बस्ती को पत्र लिखकर कहां है कि इस सड़क को आप अपने स्वामित्व में ले ले और सड़क निर्माण करवा दें ।
उन्होंने लिखा की महोदय मैंने लोक निर्माण विभाग बस्ती के अधिकारी से लिखित निवेदन किया तब उनके द्वारा बताया गया की अभी भी यह सड़क जिला पंचायत बस्ती के स्वामित्व में है, जिला पंचायत ने हमें पत्र भेजा है जिसे हमने उक्त सड़क के स्वामित्व हेतु प्रस्ताव को शासन में भेज दिया है । शासन के दिशा निर्देश के बाद ही कोई कारवाई किया जाना सम्भव होगा ।
कुछ दिनों बाद जानकारी प्राप्त हुई कि इस सड़क को जिला पंचायत से लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व मे दे दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग से भी इस सड़क के निर्माण के बारे में निवेदन किया तो उन्होंने प्रक्रिया पूरी होने के बात बतायी।