माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर सरगम खरे ने पुनः ग्रहण किया प्रधानाचार्या का प्रभार
महोबा से ब्यूरो चीफ
तीरथ सिंह
– पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं तथा राज्य कर्मचारियों ने सरगम खरे कि किया जोरदार स्वागत
महोबा। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर पुनः कार्यभार ग्रहण किया। उनके विद्यालय पहुंचते ही बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि दिनांक 9 सितंबर, 13 सितंबर व 27 सितंबर को शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने बीच सत्र में एक पक्षीय आदेश पारित कर विद्यालय की अन्य अध्यापिका को प्रधानाचार्या का प्रभार सौंप दिया था। इन एक पक्षीय आदेशों पर सरगम खरे द्वारा विभागीय उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर न्याय मांगा गया था, परंतु कोई सुनवाई न होने पर उन्हें माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की शरण लेनी पड़ी। माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान विद्वान अधिवक्ताओं अभिनव त्रिपाठी, प्रशांत शुक्ला व विजय कुमार त्रिपाठी की दलीलों के सामने विपक्षीगणों के सभी अधिवक्ता निरूत्तर साबित हुए जिस पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने कड़ी फटकार लगाते हुए सभी आदेशों को स्थगित कर पूर्व स्थिति बहाल करने का आदेश दिया।