उरई(जालौन):
शासन द्वारा एक मुश्त समाधान योजना(ओटीएस) के तहत उरई नगर में कैम्पों का आयोजन:
आज 33/11 केबी उपकेंद्र कालपी रोड उरई से पोषित फीडर में उ.प्र. शासन की ओर से चल रही एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत राजेन्द्र नगर, जेल रोड, घण्टाघर एवं बजरिया में कैम्पों का आयोजन किया गया। जिसमें एस डी ओ ऋषभ राजपूत ने बताया कि शासन द्वारा एक मुश्त समाधान योजना में हम सभी का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले। इसके लिए हम लोग पम्पलेट और लाउडस्पीकर से बराबर प्रचार और प्रसार कराकर उपभोक्ताओं को जागरूक कर ओटीएस योजना के संबंध में बता रहे हैं । उन्होंने बताया कि इस योजना का प्रथम चरण 15 दिसम्बर 2024 से 31 जनवरी 2024 तक है इसके अलावा और भी दो चरण है लेकिन हम लोगों का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता प्रथम चरण में ही योजना का लाभ उठायें और अधिभार में छूट पायें जिसके लिए हमारे जेई और कर्मचारी लगातार कैम्पों का आयोजन कर रहे हैं । इसी क्रम में आज लगभग 90 लोगों को ओटीएस योजना का लाभ दिया गया । कैम्पों में प्रमुख रूप से एसडीओ ऋषभ राजपूत, जेई मुकुल वर्मा, वीर सिंह एस डब्लू, उदय प्रताप एस डब्लू, मुलायम सिंह रीडर, नरेन्द्र सिंह रीडर, कवि वर्मा रीडर, मिथुन, रवि, रामप्रकाश, उमेश, प्रवीण, मौजूद रहे ।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख, उरई-जालौन उ.प्र.)