सावन दीक्षित बने मिशन ग्रीन के संयोजक, सभी ने दी बधाई
नौगांव। नगर में चल रही मिशन ग्रीन संस्था द्वारा वृक्ष लगाने का कार्य पिछले 2 वर्ष से निरंतर किया जा रहा है जिसका प्रतिवर्ष सयोंजक बना कर उनके मार्गदर्शन पर वृक्षारोपण कार्य किया जाता हैं। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व संयोजक अशोक तिवारी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक बैठक आहूत की गई जिसमें 1 वर्ष के आय-व्यय के बाद नए वर्ष के कार्यकाल के लिए संयोजक पर चर्चा हुई जिसमें अभिषेक त्रिपाठी द्वारा सावन दीक्षित का नाम प्रस्तावित किया गया जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए समर्थन किया और सावन दीक्षित को 2021-22 का संयोजक चुना गया इसके बाद सावन दीक्षित द्वारा भूपेंद्र गुप्ता रेजा को कोषाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया जिसका सभी ने समर्थन किया।

इस 1 वर्ष में आगे से ऐसे वृक्ष लगाने एवं लगे हुए वृक्षों की देखभाल एवं सेवा करने के लिए सभी से आग्रह किया, ललित नायक, उपस्थित सनातन रावत, अशोक तिवारी, राहुल रूसिया, अभिषेक त्रिपाठी, गजेंद्र सोनकिया, अभय नायक, तृप्ति कठैल, प्रशांत नामदेव, अभय नायक, राजेश मिश्रा, ह्रदेश रावत, सौरभ तिवारी, रानू राजा, दिवाकर पटैरिया, विशाल विश्वकर्मा गोपाल कठैल, मधुर शिवहरे सहित सभी मिशन ग्रीन टीम ने मिठाई खिलाकर संयोजक एवं कोषाध्यक्ष को बधाई दी।