खबर महोबा
महोबकंठ
व्यूरो चीफ तीरथ सिंह यादव
30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव केवलारी नदी में तैरता मिला
आज दिनांक 30/01/25 को राहगीरों की सूचना के आधार पर बसरिया पुल के नीचे क्योलारी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद तेर रहा है जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है जिसकी पहचान मजबूत कद काठी ग्रे कलर की लोअर ब्लैक कलर का इनर पहने हुए हैं पैरों में नीले कलर के जूते वह मोजे पहने हुए हैं । गले में लाल कलर का गमछा पड़ा हुआ है। स बसरिया गांव के व्यक्तियों व अन्य आसपास के व्यक्तियों से शिनाख्त हेतु प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी,परंतु कोई भी व्यक्ति पहचान नहीं सका।
सूचना पर पहुंची महोबकंठ थाना पुलिस बल ने शव का पंचायत नामा भरकर पीएम किट में रखकर जिला अस्पताल मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया है वह अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
शव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की चर्चाएं ग्रामीणों में बनी हुई हैं।