एंकर- जनपद सम्भल के कस्बा गवाँ में आज कोविड-19 वेक्सीन लगवाने को युवाओं की भारी भीड़ देखी गई कोविड-19 वेक्सीन को लेकर काफी समय से 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों में असंतोष था क्योंकि उन्हें वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही थी आज वैक्सीन उपलब्ध होते ही प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ रही । वैक्सीन को लेकर युवाओं और महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया प्राथमिक चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ राजेश गिरी ने बताया कि सरकार के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर एक सप्ताह तक 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उनका रजिस्ट्रेशन भी तत्काल केंद्र पर किया जाएगा ।
रिपोर्ट- संभल जिला ब्यूरो तीव्र प्रकाश ” गुरु जी “