जमीन के लालच में भतीजे ने की चाचा की हत्या, 20 महीने बाद सूखे तालाब से कंकाल बरामद,जुर्म कबूला।
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो,
मुरादाबाद। अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां गांव देहरा मिलक में दो बीघा जमीन के लालच में भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर शव को तालाब में दफना दिया 20 महीने बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का कंकाल बरामद किया है गांव देहरा मिलक के 40 वर्षीय छोटे सिंह 17 जून 2023 को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था मृतक की शादी नहीं हुई थी और उनके नाम पर गांव में लगभग सवा दो बीघा जमीन थी इसी जमीन को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हुआ था।
मृतक के भाई सतपाल ने अमर भास्कर को बताया कि उन्हें अपने बड़े भाई के बेटे सर्वेश पर हत्या का शक है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया बुधवार को आरोपी की निशान देही पर पुलिस ने गांव के पास स्थित सूखे तालाब से कंकाल बरामद किया मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल मौजूद था थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार बरामद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है प्रॉपर्टी विवाद में हुई हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट।