नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
धीरेंद्र संभाजी कुटे, (भा0पु0से0), महानिरीक्षक ने संभाली प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय की कमान
हजारीबाग : धीरेंद्र संभाजी कुटे, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक ने दिनांक 5 फरवरी 2025 को प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैंप, हजारीबाग में महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया। श्री धीरेंद्र संभाजी कुटे 1997 बैच के उड़ीसा कैडर के आई0पी0एस0 अधिकारी हैं ।
28 वर्षो के सेवाकाल के दौरान आपने उडीसा राज्य में विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, परिवहन आयुक्त, महानिरीक्षक पुलिस (अधिसूचना), उप महानिरीक्षक पुलिस (पूर्वी रेंज), उप महानिरीक्षक पुलिस (मध्य रेंज), पुलिस अधीक्षक -जाजपुर, पुलिस अधीक्षक-राउरकेला, पुलिस अधीक्षक -गजापति उडीसा, के पदों पर कार्य करते हुए कानून व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उप महानिरीक्षक पुलिस (अधिसूचना), के रूप में बेहतरीन व सराहनीय कार्य सेवा के लिए वर्ष 2013 में उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
कमलजीत सिंह बन्याल, महानिरीक्षक ने श्री धीरेंद्र संभाजी कुटे (भा0 पु0 से0) को बैटन प्रदान किया। महोदय ने पदभार ग्रहण के उपरांत संस्थान के सभी कार्मिकों को उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की व प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने को कहा।