खबर सहारनपुर मंडल से
चरथावल थानाक्षेत्र में नलकूपों पर चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार,बाइक,तमंचा,नगदी व चोरी का सामान हुआ बरामद
चैकिंग के दौरान पकड़े गए बाइक पर जा रहे दोनों चोर,इंजन चोरी की घटना का भी हुआ खुलासा
चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में हिंडन चौकी प्रभारी सन्दीप कुमार व उनकी टीम ने पकड़े चोर
चरथावल/मुजफ्फरनगर
चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में हिंडन चौकी प्रभारी सन्दीप कुमार उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल दीपक यादव,लोकेश कुमार आदि ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान दो चोरों आबाद पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम भैंसानी थाना थानाभवन जनपद शामली व शौकीन पुत्र यूसुफ निवासी ग्राम नंगला राई को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक बाइक,तमंचा व जिंदा कारतूस,एक इंजन की पुली व 450 रुपये की नगदी बरामद की है।पकड़े गए चोरों ने सुरेश कश्यप पुत्र सोमा कश्यप निवासी ग्राम चौकडा के खेत मे लगे इंजन चोरी की घटना को भी कबूला है। जिनके कब्जे से पुलिस ने इंजन का चक्का बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़