केशव साहू
मामला पंजीबद्व होने के बाद से श्रीमान मोहित गर्ग (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं श्रीमान राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं श्री पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के दिशा निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व पर अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से पतातलाश की जा रही थी तथा शराब भठ्ठी के आसपास के क्षेत्रो में लगे सीसीटीव्ही कैमरा के अवलोकन पर आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किये तथा आरोपीगणो के कब्जे से चोरी गए रेडमी नोट को बरामद कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपीगणों का जेल वारंट प्राप्त होने उपरान्त जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, सउनि डेमिन साहू, मप्र0आर0 ललिता तुलावी एवं आरक्षक प्रवीण मेश्राम,मोहसिन खान, आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।