इमरान खान इंडियन न्यूज़ टीवी धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश
दिनांक 11-02-2025
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह व्दारा सिकलीगरो समाज को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए किए गए कानूनी एवं सामाजिक प्रयासों को केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत संस्था ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट बीपीआरडी भारत सरकार के द्वारा प्रशंसा, सराहना कर इनके द्वारा प्रकाशित पत्रिका में मध्यप्रदेश पुलिस को दिया गया महत्वपूर्ण स्थान।
केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत संस्था ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट बीपीआरडी भारत सरकार व्दारा सम्पूर्ण भारत में BEST PRACTICES ON SMART POLICING 2024 के अन्तर्गत 28 राज्यों एवं 08 केन्द्रशासित प्रदेश की पुलिस व्दारा किये जा रहे नवाचार को प्रकाशित किया जाता हैं।
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह व्दारा अपनी पदस्थापना के बाद से लगातार सिकलीगर समाज के लोग जो कि अवैध फायर आर्म्स का निर्माण व तस्करी के कार्य में जुडकर अपराधों में संलिप्त थे उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर मुख्य धारा में लाने के लिए सिकलीगरों के गाँवों में जाकर खाटला बैठक, संकल्प (शपथ) कार्यक्रम, सिकलीगर समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, सिकलीगर समाज के युवाओं को रोजगार हेतु मार्गदर्शन, गैर सरकारी संगठनों व्दारा कार्य, शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, स्थानीय रोजगार उपलब्ध करवाना, सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत जनसंवाद आदि के माध्यम से सार्थक प्रयास किये गये। उन प्रयासों को केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत संस्था ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट बीपीआरडी भारत सरकार के द्वारा प्रशंसा, सराहना कर इनके द्वारा प्रकाशित पत्रिका में जिला पुलिस धार (मध्यप्रदेश पुलिस) को स्थान दिया गया, बीपीआरडी द्वारा प्रकाशित पत्रिका में पूरे भारत देश की सिविल पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस संगठन के द्वारा कोई विशेष नवाचार करने पर उनके सराहनीय कार्यों को उक्त पत्रिका में प्रकाशित किया जाता हैं।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट इंडियन न्यूज़ टीवी धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9098787555