ऐ यू बैंक एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के द्वारा बच्चों को स्वेटर बांटे
कन्नौद से संवाददाता ओम प्रकाश टांडी
कन्नौद : भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के बैनर तले, ऐ यू स्मॉल फाइनेंस बैंक खातेगांव के सहयोग से ग्राम पंचायत डिडाली के स्कूल में जाकर 70 बच्चों को स्वेटर बांटे, इस कार्य के लिए सभी ग्राम वासियों ने संगठन और बैंक की प्रशंसा की, इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल गुर्जर, बैंक मैनेजर राजकुमार सर, अरुण तिवारी, रितेश जोशी ,ग्राम पंचायत डिडाली के सरपंच रेवाराम गोदारा, संगठन की पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अरुणा लोवंशी, पति राम लोवंशी, उपस्थित रहे