खबर सहारनपुर मंडल
छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति रहे जागरूक अपर जनपद न्यायाधीश रितिश सचदेवा
मुजफ्फरनगर 13 फरवरी 2025 जैन कन्या डिग्री कॉलेज जनपद मुजफ्फरनगर में जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपार जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितिश सचदेवा का विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मान किया गया एवं मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को मुख्य अतिथि ने नारी शक्ति नारी स्वावलंबन नारी सम्मान आदि के बारे में जागरूक किया सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्पलाइन 1090 सखी वन स्टॉप सेंटर 181 एवं पुलिस प्रशासन 112 एवं सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया मुख्य अतिथि ने छात्राओं को बताया यदि कोई व्यक्ति जिसका विवाद न्यायालय में प्रचलित है वह अपने लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर पाता जिसकी वार्षिक आय 3 लाख से कम है उसके लिए निशुल्क अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दिया जाता है व्यक्ति अपने विवादों का सरल एवं सुगम निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कर सकता है एवं उचित लाभ ले सकता है राष्ट्रीय लोक अदालत का फैसले की अपील किसी अन्य न्यायालय में नहीं होती मुख्य अतिथि ने सभी छात्राओं से आग्रह किया यदि समाज से किसी अपराध को खत्म करना है उसके लिए हमें जागरूक होना होगा और अपने अधिकारों को अपने कर्तव्य को सरकार की जो संचालित हेल्पलाइन नंबर है उनका प्रचार प्रसार करना होगा स्वयं भी जागरूक रहे दूसरों को भी जागरूक बनाएं मुख्य अतिथि ने सभी छात्राओं से एक नारा दिया चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन द्वारा अतिथियों को सम्मानित कर कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया और समय-समय पर इस प्रकार के जागरूक कार्यक्रम करने के लिए आग्रह किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक गण पैरालिगल वॉलंटर धनीराम जी वह गौरव मालिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़