सिपाही भर्ती परीक्षा में तीन अभ्यार्थियों के टूटे पैर, अस्पताल में भर्ती।
संवाददाता अनुप सारस्वत,
मुरादाबाद। शहर में नवी बटालियन पीएसी के ग्राउंड पर चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में रेस के दौरान तीन युवकों के पैर में फ्रैक्चर हो गया तीनों को ग्राउंड पर मौजूद मेडिकल टीम ने प्राइमरी ट्रीटमेंट दिया और एंबुलेंस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया भरती की रेस के दौरान तीनों युवक अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े एक्सपर्ट का मानना है कि नियमित प्रैक्टिस नहीं होने की वजह से इस तरह की दिक्कत होती है बिना प्रैक्टिस की रेस लगाने से पहले मसल्स फ्रैक्चर होती है और अगर उसके बाद भी रेस लगाते रहे तो हड्डी फ्रैक्चर होली का भी खतरा बढ़ जाता है, जिन युवकों को दौड़ के दौरान गिरने से पैर में फ्रैक्चर हुआ है उनमें विनोद पुत्र प्रीतम सिंह निवासी धनौरा अमरोहा, सनी कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी कासिम सराय अमरोहा और मोहम्मद अदनान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी सहसपुर बिजनौर शामिल है बता दे की मुरादाबाद में नवी बटालियन पीएसी के मैदान पर 10 फरवरी से सिपाही भर्ती परीक्षा का फिजिकल चल रहा है पहले दिन लड़कियों की रेस थी इसके बाद अब लड़कों की रेस शुरू हुई है यह प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट