एंकर- पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खराब प्रदर्शन पर अभी मंथन चल ही रहा था कि जनपद के कई ब्लाकों में ब्लॉक प्रमुखी के स्वघोषित स्वयंभू भाजपा प्रत्यासी अपना दम खम दिखाने लगे। जिससे उन्नाव की सियासत में गहमागहमी मच गई और भाजपा से टिकट व समर्थन मिलने का दम भरने वाले स्वघोषित प्रत्यासियो की हिस्ट्री सीट खंगाली जाने लगी तो कई चोर और कई ठग बाहर निकल आये जिसमे से पुरवा ब्लाक के तथाकथित भाजपा नेता सतीश चौधरी का नाम सबसे पहले सुर्खियों में आ गया और उनके सरकारी अध्यापक बेटे के कारनामे उजागर होने शुरू हो गए। दरसल सतीश चौधरी के दोनों बेटे सरकारी अध्यापक हैं बावजूद इसके उन्होंने बैनर पोस्टर लगाकर अपने पिता और माता का प्रचार किया था जिस की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी ।
वहीं अब जब ब्लाक प्रमुखी का चुनाव सर पर है तब भाजपा प्रत्याशी होने का दावा करने वाले सतीश चौधरी की फोटो भी खूब वायरल हो रही हैं जिसमे चौधरी साहब अपने को पुरवा ब्लाक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बताकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष की माने तो पार्टी के द्वारा अभी तक किसी को उम्मीदवार नही बनाया गया है।
वीओ- सोशल मीडिया पर पुरवा ब्लाक से ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा से समर्थित प्रत्याशी के रूप में सतीश चौधरी की फोटो और पोस्ट वायरल हुई जिस पर उन्नाव जनपद के भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत ने साफ कह दिया है कि उनकी पार्टी अभी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हेतु मंथन में लगी है अभी पार्टी की तरफ से किसी को भी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से समर्थन नहीं दिया गया है ना ही किसी को उम्मीदवार बनाया गया है । यदि ऐसा कोई दावा कर रहा है तो सरासर गलत है । लेकिन आप इन पोस्टर और सोशल मीडिया की पोस्ट पर साफ देख सकते हैं कि किस तरह से सतीश चौधरी अपने समर्थकों से सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी या उम्मीदवार की पोस्ट डलवा कर लगातार प्रचार कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी छवि को ध्यान में रखते हुए सतीश चौधरी को उम्मीदवार घोषित करती है या पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यो के खराब प्रदर्शन से सीख लेते हुए ऐसे लोगों को बायकाट करती है।
बाइट- राजकिशोर रावत – जिलाध्यक्ष भाजपा उन्नाव
उन्नाव से ब्यूरो चीफ गौरव जयसवाल की रिपोर्ट