छेड़खानी के विरोध में 6 स्कूली छात्राओं पर कार चढ़ाने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ठेकेदार का है बेटा, दारोगा का बेटा अभी भी फरार,
ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत,
इंडियन टीवी न्यूज़,
मुरादाबाद।शहर में छेड़खानी के विरोध पर स्कूली छात्राओं पर कार चढ़ाने वाले रेलवे ठेकेदार के बेटे यश सिरोही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी बचे आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने बीती रात सिविल लाइंस एस एच ओ को कड़ी फटकार लगाई थी एसएसपी ने जल्द अरेस्टिंग नहीं होने पर एस एच ओ को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा पीलीभीत में तैनात दरोगा अमरीश बाबू का बेटा दिव्यांशु अभी तक फरार है पुलिस टीम उसे खोजने में जुटी है सूत्रों का कहना है कि बेटे के अरेस्ट स्टे के लिए दारोगा ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है, वही इस मामले में घायल हुई छह छात्राओं में से दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, एक छात्रा शहर के निजी अस्पताल के आईसीयू में तो एक दूसरी दिल्ली की एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आई सी यू में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है दो छात्राएं मंगलवार को एंबुलेंस में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने पहुंची थी घटना में मल्टीपल फ्रैक्चर की वजह से ये छात्राएं बेड पर है उठने और चलने फिरने में असमर्थ होने की वजह से सीबीएसई ने इन छात्रों को एंबुलेंस में ही परीक्षा देने और राइटर की हेल्प लेने की अनुमति दी है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट।