नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई लगभग 1 करोड़ का शराब जप्त
हजारीबाग: जिला के अंतर्गत दारू प्रखंड के जोनिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई लगभग 1 करोड़ की शराब जप्त। 5 घंटे तक गाड़ी में शराब लोड होता रहा। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त भी हैरान है कि हजारीबाग में इतने बड़े मात्रा में पहली बार शराब जप्त किया जा रहा है। सहायक आयुक्त ने बतलाया कि गुप्त सूचना मिला था। उसके कि जोनिया में बड़े मात्रा में शराब है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त शिव साहू, सब इंस्पेक्टर भुनेश्वर नायक, सुमितेश कुमार, कृष्ण प्रजापति अपने तात्पर्यता दिखाते हुए पहुंचे। तो उन्होंने सबसे पहले वेंटिलेटर से देखें कि रूम में शराब रखा हुआ है। तो उन्होंने फिर शक के आधार पर अंदर रूम में प्रवेश किए ।तो देख की शराब भारी मात्रा में रखा हुआ है। जैसे-जैसे रूम के अंदर प्रवेश कर रहे थे। शराब प्रत्येक रूम में रखा हुआ था। और 700 पेटी लगभग जब एक गाड़ी में शराब लोड हो गया था। तब पर भी शराब खत्म नहीं हुआ। और लगातार शराब निकल रहा था तो उन्होंने अनुमानित तौर पर बतलाया कि लगभग 1500 पेटी शराब जप्त किया जा रहा है। सारे शराब ब्रांडेड है। और 100 पेटी शराब डुप्लीकेट भी बरामद किया गया है। आज तक जहां भी हमने शराब पकड़े हैं वहां ज्यादा से ज्यादा 700 से 800 पेटी बरामद किया गया है। लेकिन जोनिया में 1500 पेटी शराब पकड़े हैं। बहुत बड़ी बात है। पत्रकारों ने जब उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त शिव साहू से संवाद किया तो सहायक आयुक्त से पत्रकार ने सवाल किया कि सरकारी शराब दुकान में भी डुप्लीकेट शराब बेची जा रही है। तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। सहायक आयुक्त ने पत्रकारो को आश्वासन दिया कि इसकी जांच जल्द करेंगे। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त बतलाया कि यह हजारीबाग में पहली घटना है। जो इतने भारी मात्रा में शराब बरामद किया जा रहा है। जिस मकान से शराब बरामद किया गया है उस मकान को शराब के ठेकेदार ने उसे भाड़े पर लेकर रखा था। मकान मालिक का नाम उमेश साव जो दारू प्रखंड के अंतर्गत कबलासी का रहने वाला है। शराब किसकी है। उस पर अभी अनुसंधान जारी है। अनुसंधान कर के ही इसकी पुष्टि की जाएगी। शराब निकालते जब स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो भौचक्के रह गए । और इतने बड़े मात्रा में शराब बरामद किया गया तो गांव में चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सहायक आयुक्त और उनके सहयोगियों को बधाई दिए की अपने ईमानदारी पूर्वक काम करके शराब पकड़ने का काम किए हैं। और समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा भरने का काम किए हैं। इसके लिए हम शिव साहू और उसके पूरे टीम को धन्यवाद देते हैं।