नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग: आगामी 4 अप्रैल को झामुमो हजारीबाग के 46वें स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने को लेकर जिला कार्यालय हजारीबाग में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सचिव सह झामुमो हजारीबाग के मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया एवं संचालन पूर्व जिला सचिव सह संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो ने की.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेदिया ने कहा कि इस वर्ष का स्थापना दिवस समारोह एतिहासिक होगा. जिस तरह से हमरी सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं सभी वर्गों के लिए क्रियान्वित कर रही है । लोगों का विश्वास सरकार पर बढ़ रही है। जो भी वादे सरकार के द्वारा किया गया वो सभी पुरा किया जा रहा है। राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लीए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष का बजट भी पिछले साल के मुकाबले 13% अधिक है। जो सरकार कि इच्छा शक्ति को दर्शाता है। पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य को पीछे ले जाने का काम किया है । जिसको आगे बढ़ाने का कार्य राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं। जिले के सभी सोलह प्रखंड एवं नगर में प्रखंड कमिटी का गठन कर लिए गया है । जिसकी जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर स्थापना दिवस के प्रचार प्रसार कि होगी.
कार्यक्रम के अंत में सबों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।