होली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मानने की अपील
संवादाता विकाश विश्वकर्मा शहडोल
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
होलिका दहन एवं होली (धुरेडी) का त्यौहार शांति, शालीनता एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आज कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव एवं शान्ति समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होलिका दहन एवं होली (धुरेडी) का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि होलिका दहन का कार्यक्रम रात्रि 11.00 बजे तक पूर्ण कर लिया जाये तथा इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि होलिका ऐसे स्थानों पर रखी जाये, जिसके कारण यातायात बाधित न हो तथा बिजली, टेलीफोन के तार, पेड़ आदि न हो। उन्होनें कहा कि होलिका दहन का कार्यक्रम जिन स्थानों पर किया जाये तथा होलिका रखे जाने वाले स्थानों की सूची पुलिस कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध कराया जाये। होलिका में सूखी लकड़ी व परम्परागत ईंधन का ही उपयोग किया जाये किसी भी परिस्थिति में हरे पेड़ों को काटकर होलिका दहन में उपयोग न करंे। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि होली का रंग दूसरे व्यक्ति की सहमति से ही डाला जाये, जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका घनश्याम जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेन्द्र सिंह, समाजसेवी रविन्दर गिल, संजीव निगम, राजेश गुप्ता, शान उल्ला खॉन, शांति समिति के सदस्यगण सहित थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।