“नशे में धुत शराबी ने एटीएम को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का हुआ नुकसान”
सिंग्रामपुर///
सिंग्रामपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम पर मंगलवार की देर रात एक शराबी ने नशे की हालत में तोड़फोड़ की। उसने एटीएम का गेट तोड़ दिया और गेट में लगा कांच भी तोड़ दिया, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
यह एटीएम सुमित जैन के मकान में संचालित होता है। सुमित जैन ने बताया कि एटीएम में तोड़फोड़ की जानकारी एटीएम ऑफिस को दे दी गई है और आगे कार्रवाई की जा रही है।