एम्ब्रोसिया बैंकट ने किया नगर निगम की सरकारी जमीन पर कब्जा, आर डब्ल्यू ए ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को सौंपा ज्ञापन!
रिपोर्ट: वैशाली/ गाजियाबाद
संवाददाता : जितेन्द्र कुमार
वैशाली || गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में अंब्रोसिया बैंक्विट हॉल ने जीडीए की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर दीवार लग रहा है! जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में जाम का भारी सामना करना पड़ता है! लोगों का कहना है कि इस रास्ते से स्कूल बस और नवीन हॉस्पिटल के लिए एम्बुलेंस को रास्ता नहीं मिल पाता है! बैंकट हॉल के अतिक्रमण के बाद सड़क बहुत छोटी होने के कारण यहां पर लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है! स्थानीय लोगों ने इसके लिए कई बार नगर निगम गाजियाबाद को सूचना दी लेकिन वहां से किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं मिला !
स्थानीय व्यापारी गानों का कहना है कि यह रास्ता जामग्रस्त रहता है जिससे यहां पर आए दिन वाहनों से दुर्घटना होती रहती है लेकिन अब जब बैंकट हॉल यहां पर अतिक्रमण कर दीवार खड़ी कर देगा तब वाहनों को निकलने में बहुत दिक्कत रहेगी और भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है! इस संबंध में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदोरिया, जीवन चंद्र, यशवीर भाटी, रानी दुबे व लता सहित सभी लोगों ने जिलाधिकारी गाजियाबाद, थाना कौशांबी, जिला सूचना विभाग, व नगर आयुक्त गाजियाबाद को ज्ञापन सोपा ! जिसमें स्थानीय निवासी गणों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जाहिर करी सभी का कहना है की सड़क पर अतिक्रमण को रोका जाए!